श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार को गोविंदपुर हाईवे मोड़ पर एक सड़क हादसे में अधिवक्ता ज्ञान प्रताप सिंह घायल हो गए। वह एक बुजुर्ग महिला को बचाने के प्रयास में बाइक से असंतुलित होकर गिर पड़े। इस घटना में उनके साथ बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति भी चोटिल हुआ है। जानकारी के अनुसार, गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर बिलैला मौजा रहमुनिया निवासी अधिवक्ता ज्ञान प्रताप सिंह (36) अपने पड़ोसी ग्राम केरवनिया निवासी पहलवान (62) पुत्र मुनीजर सिंह के साथ बाइक से तहसील इकौना जा रहे थे। सेमगढ़ा से गोविंदपुर हाईवे मोड़, सरयू नहर के निकट अचानक एक वृद्ध महिला सड़क पर सामने आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में बाइक चालक ज्ञान प्रताप सिंह का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता ज्ञान प्रताप सिंह के दाहिने हाथ और कूल्हे में अधिक चोट होने के कारण उन्हें ट्रामा सेंटर बहराइच रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे घायल पहलवान को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
बुजुर्ग महिला को बचाते समय अधिवक्ता घायल:इकौना में बाइक असंतुलित होने से हादसा, ट्रामा सेंटर रेफर