श्रावस्ती जनपद में खेत में काम कर रही एक युवती से छेड़खानी और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 17 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। उस समय वह अपने खेत में बरसीम काट रही थी। इसी दौरान गांव के एक युवक ने खेत में पहुंचकर कथित तौर पर उसके कपड़े पकड़कर छेड़खानी की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कथित तौर पर युवती के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। जब पीड़िता की मां मौके पर पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महिमा नाथ उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
श्रावस्ती में युवती से छेड़खानी, मारपीट का आरोप:खेत में बरसीम काटते समय हुई घटना, पुलिस ने जांच शुरू की