महतव पुरवा में सड़क किनारे घूर से दुर्गंध:आवागमन में परेशानी, लोगों को बीमारियों का खतरा; समाधान की मांग

1
महतव पुरवा में सड़क किनारे घूर से दुर्गंध:आवागमन में परेशानी, लोगों को बीमारियों का खतरा; समाधान की मांग
Advertisement

श्रावस्ती जिले के महतव पुरवा ग्राम सभा में सड़क किनारे बने घूर-गढ़ों से फैल रही दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप से स्थानीय लोग परेशान हैं। यह समस्या चंद्रखा बुजुर्ग ग्राम सभा के अंतर्गत महतव पुरवा गांव में स्थित एक मुख्य रास्ते पर है। थाना सोनवा में ब्लॉक गिलौला के इस क्षेत्र में सड़क के किनारे ही कचरे के ढेर और घूर-गड्ढे बना दिए गए हैं। इन घूर-गढ़ों से उठने वाली तीव्र दुर्गंध और मच्छरों के भारी प्रकोप के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासियों राम गोपाल, शिवम, ननके, संदीप और छोटू सहित कई अन्य लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
Advertisement