श्रावस्ती में बुधवार को दो अलग-अलग हादसों में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाएं इकौना थाना क्षेत्र में हुईं। एक 16 माह का बच्चा गड्ढे में डूब गया, जबकि छह वर्षीय दूसरे बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया। दोनों बच्चे अपने-अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। खेलते समय गड्ढे में गिरा 16 माह का दीपक पहली घटना इकौना देहात के रानी पुरवा महादा में हुई। अकबरपुर के एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले कल्लू चौहान का 16 माह का बेटा दीपक खेलते-खेलते गंदे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। कल्लू चौहान पिछले चार माह से परिवार के साथ भट्ठे पर रहकर मजदूरी कर रहे थे। काफी देर तक दीपक नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब डेढ़ घंटे बाद बच्चा गड्ढे में डूबा मिला। उसे तत्काल सीएचसी इकौना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि दीपक परिवार का इकलौता पुत्र था और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। दूसरी घटना इकौना-भिनगा मार्ग पर अंधर पुरवा के पास हुई। बीडीसी पुरवा निवासी किसान ओमप्रकाश का छह वर्षीय बेटा सचिन सड़क किनारे साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान इकौना की ओर से ईंट लादकर आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक गिरफ्तार, जांच जारी परिजनों का आरोप है कि चालक ब्रेक लगाकर हादसा टाल सकता था। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर एक पेड़ से टकराकर रुकी। चालक की पहचान भगवानपुर बनकट निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। एक ही दिन में दो परिवारों के इकलौते बेटों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
श्रावस्ती में दो अलग हादसों में दो मासूमों की मौत:दोनों परिवारों के इकलौते बेटे थे, ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मासूस को रौंदा