अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नेशनल हाईवे 730 पर हादसा, लखनऊ रेफर

1
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल:नेशनल हाईवे 730 पर हादसा, लखनऊ रेफर
Advertisement

श्रावस्ती। नेशनल हाईवे 730 पर कटरा बाईपास स्थित हाजी बाबा के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, बिजनौर जनपद के नागल सोती थाना क्षेत्र के रायपुर खास निवासी अतुल कुमार (27) पुत्र सीता राम, बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर क्षेत्र में फेरी का काम करते हैं। बुधवार देर रात वह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। हाजी बाबा के पास पहुंचते ही, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में अतुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस संख्या UP 32FG 2933 के ईएमटी विकास कुमार और पायलट राजेश कुमार की सहायता से घायल अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया।
Advertisement