श्रावस्ती में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:निकासी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, समाधान की मांग

1
श्रावस्ती में सड़क पर बह रहा गंदा पानी:निकासी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी, समाधान की मांग
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र के महरू मूर्तिहा के मजरा जमुनही में सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। नाली की नियमित सफाई न होने और पानी निकासी की ठोस व्यवस्था के अभाव में यह समस्या उत्पन्न हुई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों का सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी मजनू, ननकई, सुबराती, रफीक, इसराइल, रामसजीवन और श्यामलाल ने बताया कि बच्चों को स्कूल जाने में भी कठिनाई होती है। इसके अलावा, गंदे पानी से बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाली के पानी के लिए सही निकास बना दिया जाए और सड़क का निर्माण करा दिया जाए, तो इस समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द नाली निर्माण और सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अकील खान ने बताया कि जल्द ही सफाई व्यवस्था पूरी की जाएगी और समस्या का समाधान किया जाएगा।
Advertisement