रमज़ान के पहले दिन बाजारों में भीड़:जमुनहा ब्लॉक के मल्हीपुर, जमुनहा, गिरंट और बदला चौराहा बाजारों में रौनक

1
रमज़ान के पहले दिन बाजारों में भीड़:जमुनहा ब्लॉक के मल्हीपुर, जमुनहा, गिरंट और बदला चौराहा बाजारों में रौनक
Advertisement

पवित्र माह रमज़ान की शुरुआत के साथ ही मल्हीपुर, जमुनहा बाज़ार, गिरंट बाज़ार और बदला चौराहा सहित जमुनहा ब्लॉक के आसपास के सभी बाजारों में विशेष चहल-पहल देखी गई। सुबह से ही लोग इफ्तार और सहरी के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे थे। खजूर, ताजे फल जैसे तरबूज, केला, सेब, तथा शरबत, सेवई, बेसन, चना और पकौड़ी के सामान की दुकानों पर अच्छी भीड़ दर्ज की गई। शाम होते-होते बाजारों में रौनक और बढ़ गई। स्थानीय निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि रमज़ान का पहला रोज़ा विशेष महत्व रखता है, जिसके कारण बाजारों में अधिक भीड़ थी। इरफान अहमद ने कहा कि इफ्तार के लिए ताजे फल और खजूर की खरीदारी को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। दुकानदार राजू गुप्ता के अनुसार, रमज़ान शुरू होते ही कारोबार में तेजी आती है। उन्होंने बताया कि इस बार भी पहले दिन से ही अच्छी बिक्री हो रही है। शब्बीर खान ने उम्मीद जताई कि पूरे महीने बाजारों में इसी तरह रौनक बनी रहेगी। रमज़ान को इबादत, सब्र और भाईचारे का महीना माना जाता है। रोज़ेदार दिनभर रोज़ा रखने के बाद सूर्यास्त के समय इफ्तार करते हैं। मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ अदा की जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।
Advertisement