श्रावस्ती में मासूम की मौत का मामला:पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव, इकौना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से गई थी जान

1
Advertisement

इकौना थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। देखिए तस्वीरें…. सड़क पार करते समय हुआ हादसा भिनगा-इकौना मार्ग पर ग्राम अंधरपुरवा बीडीसी पुरवा निवासी कमला प्रसाद यादव के पौत्र सचिन (2.5 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश यादव सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान ईंट से लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। बाइक सवार तीन लोग भी घायल घटना के दौरान ट्रॉली ने बगल से गुजर रहे बाइक सवार इसरार खान पुत्र जाकिर निवासी खांवा पोखर को भी टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी बुआ साहीन (37) और बहन फरीन (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद चालक हिरासत में घटना के बाद ग्रामीणों ने चालक विजय कुमार पुत्र मुन्नू लाल उर्फ मुन्नालाल निवासी भगवानपुर बनकट को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराकर शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बाबा की तहरीर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद मासूम का शव गांव पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो चुकी है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Advertisement