ब्रिटेन के किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू गिरफ्तार, एपस्टीन मामले में नाम, 17 साल की लड़की से रेप का आरोप, शाही घर भी छीना जा चुका

1
Advertisement

लंदन. ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें सार्वजनिक पद पर रहते हुए गलत बर्ताव के शक में पकड़ा गया है. बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें आज सुबह करीब 8 बजे उनके घर से हिरासत में लिया गया.

एपस्टीन मामले में पीडि़ता रही वर्जीनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था. हालांकि एंड्रयू ने ग्रिफे के सभी आरोपों को खारिज किया था. गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी. इसकी वजह आत्महत्या बताई गई थी. एंड्रयू को पकडऩे के लिए आज सुबह सादे कपड़े में पुलिस पहुंची थी. वह आधुनिक इतिहास में गिरफ्तार होने वाले पहले शाही सदस्य बन गए हैं. ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने पिछले साल अक्टूबर में अपने छोटे भाई एंड्रयू से प्रिंस का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली थीं. उन्हें विंडसर स्थित उनके आलीशान घर रॉयल लॉज को भी खाली करने का आदेश दिया गया. 65 साल के एंड्रयू दिवंगत क्वीन एलिजाबेथ के दूसरे बेटे हैं.

यहां भी पढ़े:  चांदी में भारी गिरावट, लेकिन सोने की चाल ने सबको चौंकाया! खरीदने से पहले यहाँ देखें नए रेट

एंड्रयू का नाम लंबे समय से अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ा रहा है. एंड्रयू को ड्यूक ऑफ यॉर्क का खिताब इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया था. शाही उपाधियां छिन जाने के बाद अब प्रिंस एंड्रयू को एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर के नाम से जाना जाता है. वहीं वर्जिनिया कई साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं और यौन उत्पीडऩ का सामना करने वाली महिलाओं की वकील बन गई थीं. पिछले साल 21 अक्टूबर को वर्जिनिया गिफ्रे का संस्मरण नो बॉडीज गर्ल् पब्लिश हुई थी जिसमें उसने अपने साथ हुई यौन उत्पीडऩ की घटनाओं का जिक्र किया है. इस किताब को वर्जिनिया ने अपनी मौत से पहले ही पूरा कर लिया था. मौत से कुछ दिन पहले वर्जिनिया एक हादसे का शिकार हो गई थीं. उसने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक पोस्ट शेयर की थी और कहा था कि वह ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाएगी.

यहां भी पढ़े:  अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप, पिस्तौल, कारतूस और ग्रेनेड बरामद

आरोप लगाने वाली वर्जिनिया की मौत-

प्रिंस एंड्रयू पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाने वाली वर्जिनिया गिफ्रे की अप्रैल 2025 में मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने आत्महत्या की थी. वर्जिनिया उम्र 41 वर्ष ने साल 2011 में अमेरिका के हाई प्रोफाइल वेश्यावृत्ति नेटवर्क का खुलासा कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था. वर्जिनिया ने अपने साथ हुए यौन शोषण और तस्करी का खुलासा किया था. उसने कहा था कि जब वह सिर्फ 15 साल की थी. तभी एपस्टीन के नेटवर्क में फंस गई थीं. उसे कई प्रभावशाली और हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. इसी इंटरव्यू में वर्जिनिया ने ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया था.

Advertisement