श्रावस्ती जिले के मौजा दामूपुरवा में दो बहनों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद सामने आया है। छोटी बहन ने अपनी बड़ी बहन पर घर में बने शौचालय को तोड़ने का आरोप लगाते हुए नासिरगंज चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले अपने भाई से एक जमीन खरीदी थी। इस जमीन में घर और खेत शामिल थे, जिसका बैनामा भी उसके नाम पर करवाया गया था। छोटी बहन का आरोप है कि उसकी बड़ी बहन उसके घर में बने शौचालय को तोड़ रही है। मना करने के बावजूद नन्का अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है, जिसके बाद छोटी बहन ने पुलिस का सहारा लिया। नासिरगंज चौकी पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रावस्ती में दो बहनों का संपत्ति विवाद, शौचालय तोड़ा:छोटी बहन ने बड़ी पर आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी