श्रावस्ती जनपद के गिलौला थाना क्षेत्र में नीलगाय से फसल बचाते समय एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीती रात खेत की रखवाली के दौरान नीलगायों को भगाने के प्रयास में उसकी गर्दन कटीले तार में फंसकर कट गई। यह घटना गिलौला थाना क्षेत्र के दंदौली गांव में हुई। दंदौली निवासी शिवपूजन यादव (पुत्र झगरू प्रसाद) अपनी गेहूं की फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए थे। इसी दौरान नीलगायों का एक झुंड खेत में घुस आया। फसल को बचाने के प्रयास में शिवपूजन यादव नीलगायों को भगाने के लिए दौड़े। अंधेरे के कारण वह खेत की घेराबंदी में लगे कटीले तार को देख नहीं पाए और उनका गला तार से बुरी तरह कट गया। घटना के बाद शिवपूजन यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से नीलगायों का प्रकोप बना हुआ है। रात भर रखवाली के बावजूद नीलगाय खेतों में घुसकर गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही हैं। किसान लगातार प्रशासन से नीलगायों की समस्या का ठोस समाधान निकालने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं हो पाई है। यदि जल्द ही नीलगायों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि शिवपूजन यादव के गले में कटीले तार से गहरा घाव हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
श्रावस्ती में नीलगाय भगाते किसान की गर्दन कटी:कटीले तार से गंभीर घायल, बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर