श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार को एक पांच वर्षीय बच्ची छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, जगदीशपुर निवासी दद्दन की पांच वर्षीय पुत्री प्रियांशु शुक्रवार को अपने घर की छत पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घर के सामने बने खड़ंजे पर गिर पड़ी। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्ची को गंभीर अवस्था में एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
श्रावस्ती के इकौना में छत से गिरी 5 वर्षीय बच्ची:गंभीर हालत में बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर, घर के सामने बने खड़ंजे पर गिरी थी मासूम