पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा इंडो-नेपाल सीमा पर लगातार संयुक्त गश्त और निगरानी की जा रही है। हाल ही में, थाना मल्हीपुर पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने इंडो-नेपाल सीमा के सीमावर्ती क्षेत्र जमुनहा में पेट्रोलिंग की। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई और उनके पहचान पत्र भी जांचे गए। संयुक्त पेट्रोलिंग का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस और SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी में वृद्धि हुई है। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
श्रावस्ती में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा:पुलिस व SSB ने की संयुक्त पेट्रोलिंग