अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के विमान में आई तकनीकी खराबी, दावोस यात्रा से पहले लौटना पड़ा

3
Advertisement

वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान में तकनीकी खराबी की सूचना मिली है. एपी के मुताबिक, ये घटना तब सामने आई जब डोनाल्ड ट्रंप स्विट्जरलैंड जा रहे थे. सामने आई जानकारी के अनुसार, ट्रंप के विमान में इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम आ गया था जिस कारण विमान को ष्ठष्ट इलाके में सुरक्षित लैंड कराया गया है. विमान में आई ये खराबी मामूली बताई जा रही है.

यहां भी पढ़े:  गुप्त नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां तारा की पूजा, धन-वैभव और ऐश्वर्य में होगी अपार वृद्धि

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विमान ने मंगलवार शाम को स्विट्जरलैंड के लिए उड़ान भरी थी. हालांकि, विमान करीब 1 घंटे बाद ही जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट बताया है कि विमान को वापस लाने का फैसला टेकऑफ के बाद लिया गया. विमान में मौजूद क्रू ने एक छोटी सी इलेक्ट्रिकल प्रॉब्लम देखी और वापस लौटने का फैसला किया गया.

यहां भी पढ़े:  IPL की इकोनॉमी गड़बड़, जानें 6600 करोड़ रुपए का नुकसान कैसे हुआ

प्लेन में मौजूद एक रिपोर्टर ने बताया है कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही विमान के प्रेस केबिन की लाइटें कुछ देर के लिए बंद हो गईं. हालांकि, इसे लेकर तुरंत कोई भी स्पष्टीकरण दिया गया. लेकिन करीब आधे घंटे बाद बताया गया कि प्लेन वापस जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप दूसरे विमान में सवार होकर दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के लिए यात्रा जारी रखेंगे.

यहां भी पढ़े:  वास्तुशास्त्र के अऩुसार करें रसोईघर और शौचालय का निर्माण
Advertisement