श्रावस्ती में ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी:चालक गिरफ्तार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

1
श्रावस्ती में ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मारी:चालक गिरफ्तार, घायल युवक अस्पताल में भर्ती
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 730 पर नारायणपुर के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार ट्रक चालक को वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, इकौना थाना क्षेत्र के कंजड़वा निवासी 28 वर्षीय संजय पुत्र राम प्रसाद किसी काम से इकौना से कटरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बलरामपुर की दिशा से बहराइच की ओर जा रहे एक ट्रक (संख्या UP 25 CT 1169) ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल संजय को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। डायल 112 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक आसाराम पुत्र पप्पू को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया। आसाराम बदायूं जनपद के मुजरिया चंदौरा का निवासी है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।
Advertisement