श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। यह घटना नेशनल हाईवे 730 पर इकौना तहसील गेट के पास हुई। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया है। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के फत्तूपुर तनाजा निवासी 35 वर्षीय अदालत पुत्र विद्या प्रसाद अपनी 33 वर्षीय पत्नी कौशल्या के साथ इकौना बाजार से घर लौट रहे थे। तहसील गेट के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात कार का दरवाजा अचानक खुल गया। उनकी बाइक सीधे दरवाजे से टकरा गई, जिससे पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान, इकौना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी 48 वर्षीय बेचू दयाल पुत्र राम लखन भी अपनी बाइक से इकौना बाजार से घर लौट रहे थे। सामने हुई इस दुर्घटना से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे भी गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस UP 32FG 2933 मौके पर पहुंची। ईएमटी विकास कुमार और पायलट राजेश कुमार ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना, महिला समेत तीन घायल:कार का दरवाजा खुलने से हुआ हादसा, जिला अस्पताल रेफर