श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र के रामपुर पैड़ा गांव स्थित पैड़ी समय माता मंदिर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ और संगीतमयी श्री रामकथा का समापन कल होगा। इस अवसर पर हवन-पूजन के साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में इन आयोजनों की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पैड़ी समय माता मंदिर के महंत श्री लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विगत दिनों से चल रहे ये धार्मिक अनुष्ठान और रामकथा कल वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन के साथ संपन्न होंगे। समापन के तुरंत बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों भक्तों के पहुंचने की संभावना है। महंत ने जानकारी दी कि भंडारे के लिए प्रसाद व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पंडाल सज्जा, जल एवं प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के सदस्य और ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। महंत श्री लक्ष्मी नारायण दास जी महाराज ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पैड़ी समय माता मंदिर पहुंचकर हवन में सहभागिता करें और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त करें। इस समापन कार्यक्रम को लेकर पूरे गिलौला क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है।
पैड़ी समय माता मंदिर में महायज्ञ, रामकथा का समापन:कल होगा विशाल भंडारा, तैयारियां तेज