श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

1
श्रावस्ती में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मारी:हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
Advertisement

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जेपी इंटर कॉलेज के पास हुई, जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। घायलों की पहचान सेमगढ़ा निवासी पंकज यादव (18), राम बरन यादव (चालक), मुजनीजर यादव (18), श्रवण यादव और मोहित यादव (14) पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि ये सभी युवक किसी काम से बाहर गए थे और रात में अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने तीनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
Advertisement