महतव पुरवा में घरों के सामने बह रही खुली नाली:बीमारियों का खतरा, दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान

1
महतव पुरवा में घरों के सामने बह रही खुली नाली:बीमारियों का खतरा, दुर्गंध और मच्छरों से लोग परेशान
Advertisement

श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक स्थित महतव पुरवा ग्राम सभा में घरों के सामने सड़क किनारे खुली नाली बह रही है। यह रास्ता चंद्रखाबुजुर्ग ग्राम सभा के अंतर्गत आता है और सोनवा थाना क्षेत्र में स्थित है। खुली नाली के कारण पूरे इलाके में लगातार दुर्गंध बनी रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गंध और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थानीय निवासी राम गोपाल, शिवम, बृजेश, दिलीप, छोटू और सतीश सहित कई लोगों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
Advertisement