श्रावस्ती, 21 फरवरी 2026 को तहसील जमुनहा में जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को कहा, ताकि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच कर निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर संबंधित लेखपाल या राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने सभी थानाध्यक्षों को पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का तय समय-सीमा में निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की अन्य तहसीलों में भी समाधान दिवस आयोजित किए गए। तहसील भिनगा में मुख्य विकास अधिकारी और तहसील इकौना में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए, जहाँ फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए। तहसील जमुनहा में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह, भिनगा में 11 शिकायतों में से 3 का और इकौना में प्राप्त 6 शिकायतों में से 1 का तत्काल समाधान किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर निस्तारण हेतु भेज दिया गया है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जमुनहा एस.के. राय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, अग्रणी बैंक प्रबंधक जुगल किशोर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जमुनहा, अधिशासी अभियंता विद्युत, खंड विकास अधिकारी जमुनहा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।
जमुनहा में समाधान दिवस, DM-SP ने सुनी शिकायतें:अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश