बच्चा पकड़ने की अफवाह, ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा:बच्चों ने संदिग्ध हालत में देखा था, पुलिस ने छोड़ा

1
बच्चा पकड़ने की अफवाह, ग्रामीणों ने महिला को पकड़ा:बच्चों ने संदिग्ध हालत में देखा था, पुलिस ने छोड़ा
Advertisement

श्रावस्ती के सोनवा थाना क्षेत्र के जोगिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब बच्चों ने एक अज्ञात महिला को संदिग्ध अवस्था में देखा। ग्रामीणों ने शक होने पर महिला को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार, गांव के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी एक महिला उनके पास पहुंची, जिसके कपड़ों पर खून जैसे निशान थे। ग्रामीणों के अनुसार, महिला बच्चों को टॉफी देने का प्रयास कर रही थी। इससे बच्चे डर गए और शोर मचाते हुए वहां से भाग गए। बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। इसी दौरान बच्चा पकड़ने की अफवाह तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रही थी। पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Advertisement