श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, कोटवा निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र राज किशोर अपने ससुराल मानगढ़ चौबे पुरवा (विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र) से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। चमारन पुरवा के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में मनोज कुमार को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने मनोज कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें परिजनों की मौजूदगी में बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल:श्रावस्ती में हादसा, बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर