श्रावस्ती के जमुनहा स्थित थाना मल्हीपुर परिसर में रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से एक पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम संजय राय और क्षेत्राधिकारी सतीश कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से की। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों से मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी। अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने के लिए भी आगाह किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना मल्हीपुर महेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक योगेंद्र बाबू, सतीश चंद्र मिश्र, धनेश दीक्षित सहित क्षेत्र के प्रधान और ग्रामीण मौजूद रहे। बैठक में अरुण वर्मा, रामसमुझ वर्मा, अजय सिंह, वसीम खान, सुरेश वर्मा, संदीप सिंह, गुड्डू विश्वकर्मा, कादिर खान और राजकुमार सहित कई अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे। अधिकारियों ने सभी से अपील की कि किसी भी समस्या या अप्रिय स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस प्रशासन को दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहेगी।
मल्हीपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक:रमजान और होली पर्व शांतिपूर्ण मनाने पर जोर