श्रावस्ती विधायक ने जल जीवन मिशन योजना का उद्घाटन किया:इकौना के बेलकर में पौधे भी लगाए; कहा- स्वास्थ्य में सुधार होगा

1
श्रावस्ती विधायक ने जल जीवन मिशन योजना का उद्घाटन किया:इकौना के बेलकर में पौधे भी लगाए; कहा- स्वास्थ्य में सुधार होगा
Advertisement

श्रावस्ती के इकौना विकासखंड स्थित ग्राम बेलकर में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पाइप पेयजल योजना का जलार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विधायक पाण्डेय ने योजना से लाभान्वित होने वाले परिवारों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया। इस योजना से ग्रामवासियों को शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा और समय औक श्रम की बचत भी होगी। वृक्षारोपण को भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरित और सुरक्षित वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया। कार्यक्रम में आशुतोष पांडे और विन्नु तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Advertisement