श्रावस्ती में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित आरोपी नईमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशों पर की गई है। थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र के मदरहवा दा0 चहलवा निवासी वादी ने पुलिस को बताया था कि 12 फरवरी 2026 को ग्राम गुलरा, थाना सिरसिया निवासी नईमुद्दीन पुत्र मोहम्मद सगीर उसकी नाबालिग पुत्री को शादी करने की नीयत से अपने साथ भगा ले गया था। वादी ने आरोप लगाया था कि जब उसने इस संबंध में विरोध किया और शिकायत दर्ज कराने की बात कही, तो आरोपी ने उसे अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पुलिस ने ग्राम गुलरा में दबिश देकर वांछित अभियुक्त नईमुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक पूछताछ और कागजी कार्रवाई पूरी की गई, जिसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में त्वरित एफआईआर, सक्रिय जांच और शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी ताकि समाज में कानून का राज कायम रहे और बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
श्रावस्ती में नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर साथ ले गया था, गांव से पुलिस ने दबोचा