श्रावस्ती जिले के गिलौला ब्लॉक अंतर्गत सोनवा थाना क्षेत्र की चन्द्रखाबुजुर्ग ग्राम सभा के महतव पुरवा में सड़क किनारे खुली नाली का पानी बह रहा है। इस कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुली नाली से लगातार दुर्गंध आती रहती है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे न केवल आवागमन बाधित होता है, बल्कि क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थिति से टाइफाइड, चिकनगुनिया और काला ज्वर जैसी गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। अश्विनी, सूरज, धर्मेंद्र, सर्वेश, पिंटू, गोलू और छोटू सहित कई ग्रामीणों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त की है।
श्रावस्ती के महतव पुरवा में खुली नाली:सड़क किनारे बहते पानी से दुर्गंध, बीमारियों का खतरा