सगरा पुरवा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़:रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

1
सगरा पुरवा मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़:रामचरितमानस के अखंड पाठ का आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल
Advertisement

विकासखंड गिलौला की ग्राम पंचायत कोट मुबारकपुर के मजरा सगरा पुरवा स्थित दुर्गा जी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का ज्वार देखा गया। यहां आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ और विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में मत्था टेका और पुण्य लाभ अर्जित किया। सगरा पुरवा स्थित दुर्गा मंदिर की महिमा दूर-दूर तक फैली है। भक्तों का अटूट विश्वास है कि मां दुर्गा का यह दरबार चमत्कारिक है, जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अखंड पाठ की पूर्णाहुति के दौरान ‘जय माता दी’ और ‘सियावर रामचंद्र की जय’ के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर की पुजारी माता जी ने बताया कि दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए भोजन व विश्राम के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
Advertisement