श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का मालिक घायल हो गया, जिसके बाद उसने थाने में तहरीर दी है। बनकटा निवासी विजय कुमार ने बताया कि दो कारों से कुछ अज्ञात लोग उनके घर पहुंचे और अचानक मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में विजय कुमार घायल हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित विजय कुमार ने इकौना थाने में विपक्षियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा। इस संबंध में थाना अध्यक्ष इकौना परमानंद तिवारी ने जानकारी दी कि उन्हें तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बनकटा में घर में घुसकर मारपीट, एक घायल:अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर, पुलिस जांच में जुटी