श्रावस्ती में काम से मना करने पर युवक की पिटाई:नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र में मामला दर्ज, जांच जारी

0
1

श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के बुद्धि पुरवा गांव में काम करने से मना करने पर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बुद्धि पुरवा निवासी विष्णु पर कुछ लोगों द्वारा काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब विष्णु ने काम करने से इनकार किया, तो कथित तौर पर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल विष्णु को चिकित्सीय परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन