श्रावस्ती में CCTV खरीद पर कई लाख घोटाले का आरोप:बाजार भाव से कई गुना कीमत पर कैमरे खरीदे जाने का दावा, जांच की मांग

1
श्रावस्ती में CCTV खरीद पर कई लाख घोटाले का आरोप:बाजार भाव से कई गुना कीमत पर कैमरे खरीदे जाने का दावा, जांच की मांग
Advertisement

श्रावस्ती जिले की ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरों की खरीद में बड़े घोटाले का गंभीर आरोप लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पाठक ने पंचायत राज मंत्री को शिकायत भेजकर लगभग 70 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का दावा किया है। शिकायत के अनुसार, जिन सीसीटीवी कैमरों की बाजार कीमत लगभग 5,299 रुपये है, उन्हें 23,500 रुपये प्रति कैमरा की दर से खरीदा गया।कथित गंभीर आरोप है कि कई ग्राम पंचायतों में बाजार दर से कई गुना अधिक कीमत पर उपकरण खरीदकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। मनोज पाठक ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी अपील की है। पाठक का कहना है कि यदि पारदर्शी जांच होती है, तो बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता उजागर हो सकती है। फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Advertisement