यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 1,724 परीक्षार्थी अनुपस्थित:श्रावस्ती में कड़ी निगरानी में परीक्षा जारी, सीसीटीवी से रखी जा रही नजर

1
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 1,724 परीक्षार्थी अनुपस्थित:श्रावस्ती में कड़ी निगरानी में परीक्षा जारी, सीसीटीवी से रखी जा रही नजर
Advertisement

श्रावस्ती में माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं जिले के 41 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। सोमवार को हुई परीक्षा में कुल 1,724 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले में कुल 23,275 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 13,218 में से 12,009 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1,209 अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट में 130 में से 127 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और तीन अनुपस्थित थे। वहीं द्वितीय पाली में जीव विज्ञान और गणित विषय की परीक्षा में 6,848 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 6,336 उपस्थित रहे, जबकि 512 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षाओं के निष्पक्ष संचालन के लिए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्था की है। पांच सेक्टर मजिस्ट्रेट और 41 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। प्रत्येक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त हैं। सुरक्षा को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई है। संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ सुचारु रूप से संपन्न कराई जा रही हैं।
Advertisement