श्रावस्ती पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए संयुक्त सतर्कता अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य किसी भी राष्ट्रविरोधी या अवैध गतिविधि को समय रहते रोकना है। अभियान के तहत सीमावर्ती इलाकों में लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी की जा रही है। सीमा से जुड़े थाना क्षेत्रों में पुलिस और SSB की संयुक्त टीमें पैदल गश्त कर रही हैं। संदिग्ध व्यक्तियों की सघन तलाशी ली जा रही है और स्थानीय लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, सीमा क्षेत्र में हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में, थाना मल्हीपुर पुलिस और SSB की टीम ने सीमावर्ती ग्राम घोड़दौरिया में एक विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पूरे क्षेत्र की गहन जांच की गई, संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण हुआ और ग्रामीणों से सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सूचनाएं साझा की गईं। पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह अभियान जनपद के सभी सीमावर्ती थानों में निरंतर जारी रहेगा। चेक पोस्टों पर सघन तलाशी, रात्रि गश्त और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी अवांछनीय गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। श्रावस्ती पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा घेरा हुआ मजबूत:श्रावस्ती पुलिस और SSB ने तेज किया संयुक्त अभियान, की पैदल गश्त