शिक्षामित्र-अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री का आभार माना:श्रावस्ती में विधायक कार्यालय पहुंचे संघ के पदाधिकारी

1
शिक्षामित्र-अनुदेशकों ने मानदेय वृद्धि पर मुख्यमंत्री का आभार माना:श्रावस्ती में विधायक कार्यालय पहुंचे संघ के पदाधिकारी
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने के निर्णय का श्रावस्ती जिले में स्वागत किया गया है। शिक्षामित्र संघ और अनुदेशक संघ के पदाधिकारियों ने इकौना स्थित श्रावस्ती विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय के कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षामित्र संघ श्रावस्ती की अध्यक्ष निर्मल शुक्ला और अनुदेशक संघ श्रावस्ती के अध्यक्ष अजय शंकर शुक्ला के नेतृत्व में कई पदाधिकारी मौजूद थे। इनमें शिक्षामित्र संघ के जिला महामंत्री सुभाष चंद्र, विनय कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, आलोक तिवारी, विष्णु मिश्रा, विनय ओझा, कमलेश कुमार, प्रशांत पांडेय, सुरेंद्र पाठक, रामा निवास और राजकुमार उपाध्याय प्रमुख रूप से शामिल थे। विधायक पंडित राम फेरन पाण्डेय ने इस निर्णय को शिक्षामित्रों के सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानदेय वृद्धि से प्रदेश भर के हजारों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को लाभ मिलेगा। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया।
Advertisement