श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा क्षेत्र की निवासी सोनम तीन दिन पहले अपने ननिहाल कंजड़वा गांव आई हुई थी। सोमवार देर शाम वह घर के सामने खेल रही थी, तभी इकौना-धनुही मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर बच्ची को इकौना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
श्रावस्ती में बाइक की टक्कर से बच्ची घायल:6 वर्षीय मासूम को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया