मुंबई. सेंसेक्स में आज यानी मंगलवार 24 फरवरी को जबर्दस्त गिरावट रही. ये 1069 अंक (1.28त्न) गिरकर 82,226 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी करीब 288 अंक की गिरावट रही. ये 25,425 के स्तर पर आ गया है. आज के कारोबार में आईटी और ऑटो शेयरों में बिकवाली रही.
आईटी शेयरों में आई गिरावट की वजह से ही बाजार दबाव में रहा. इन शेयरों में गिरावट की वजह है एंथ्रोपिक के क्लॉड कोड टूल का नया अपडेट. इसे एक ऐसे टूल के रूप में देखा जा रहा है जो कोबोल प्रोग्राम्स को तेजी से और सस्ते में मॉर्डनाइज करने की ताकत रखता है.
कोबोल एक बहुत पुरानी प्रोग्रामिंग भाषा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से बैंकों, सरकारी संस्थाओं और बड़े बिजनेस के डेटा मैनेजमेंट और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए किया जाता है. दुनिया भर के बैंकिंग सिस्टम और एटीएम आज भी काफी हद तक इसी भाषा पर निर्भर हैं.





























