साउथ अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस टैक्सी और ट्रक में टक्कर, 11 की मौत

8
Advertisement

जोहान्सबर्ग. दक्षिण अफ्रीका में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. गुरुवार को पूर्वी क्वाज़ुलु-नटाल प्रांत में डरबन शहर के पास एक मिनी बस टैक्सी और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं ने हादसे की पुष्टि की है.

यहां भी पढ़े:  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह नहीं लेंगे राजसभा का फिर से टिकट, कांग्रेस में बदलाव की हवा

यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है, जब ठीक एक हफ्ते पहले इसी तरह के एक सड़क हादसे में 14 स्कूली बच्चों की जान चली गई थी. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ता जा रहा है.

प्रांतीय परिवहन विभाग के अधिकारी सिबोनिसो डूमा ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने अचानक सड़क पर यू-टर्न ले लिया. इसी दौरान सामने से आ रही मिनी बस टैक्सी उससे टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि मिनी बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मृतकों में एक स्कूली बच्चा भी शामिल है.

यहां भी पढ़े:  राहुल गांधी की जर्मनी यात्रा पर सियासत, BJP ने बताया “पार्टी करने वाला और पर्यटन का नेता”

टैक्सी चालक की हालत गंभीर

प्राइवेट एंबुलेंस सेवा एएलएस पैरामेडिक्स के प्रवक्ता गैरिथ जैमिसन के मुताबिक, हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मिनीबस टैक्सी का चालक गाड़ी के मलबे में फंस गया था और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

यहां भी पढ़े:  गुजरता साल 2025: भारतीय राजनीति की चुनावी रणभूमि में दिग्गजों की हार और बदलती दिखी सियासी जमीन
Advertisement