ग्राम प्रधान ने नववर्ष पर पत्रकारों को किया सम्मानित: सोरहिया में गौ सेवा का संकल्प, पत्रकारों ने की सराहना – Sorahiya(Nanpara) News

9
Advertisement

भारत-नेपाल सीमावर्ती नवाबगंज विकास खंड के ग्राम पंचायत सोरहिया में ग्राम प्रधान फौजदार वर्मा ने नववर्ष का अनूठे ढंग से स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित किया और गौ सेवा का संकल्प लिया। यह आयोजन सोरहिया स्थित पंचायत भवन में हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वर्मा ने पंचायत भवन परिसर में पत्रकारों की एक बैठक बुलाई। उन्होंने सभी उपस्थित पत्रकारों को अंग वस्त्र, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की और प्रधान के कार्यों की सराहना की। प्रधान फौजदार वर्मा हर वर्ष की तरह इस साल भी क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ गौशाला में गौवंश की पूजा करते हैं। नववर्ष के पहले दिन गौमाता और अन्य गौवंशों के लिए मीठा दलिया, हरा चारा और गुड़ का भव्य भंडारा आयोजित किया गया। गौवंशों को यह भोग खिलाया गया, जिसे देखकर छोटे बच्चे और अन्य लोग गाय के बछड़ों के साथ सेल्फी लेते हुए काफी खुश नजर आए। इस अवसर पर बाबागंज चौकी प्रभारी शिवेश कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार मनी राम शर्मा, राजकुमार शर्मा, शेर सिंह कसौधन, श्याम जी मिश्र, रुद्र प्रताप मिश्रा, जुनेद अंसारी, संजय वर्मा, इरशाद हुसैन, नईम खान, मो. अकील, भुवन भास्कर वर्मा, संतोष मिश्रा, आदेश गुप्ता, सतेंद्र पांडेय, धीरेंद्र शर्मा, महबूब अहमद और सलीम अहमद सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  सहफसली खेती से किसानों को फायदा:बलरामपुर में कम लागत में अतिरिक्त आमदनी का मजबूत जरिया
Advertisement