बहराइच जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिछिया ग्राम पंचायत के भवानीपुर गांव में गुरुवार को सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा एक डिजिटल स्कूल का शुभारंभ किया गया। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि श्री प्रीतम निषाद ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर डिजिटल स्कूल का उद्घाटन किया। यह पहल जंगल क्षेत्र में रहने वाले बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। इस मौके पर संस्था के मुख्य कार्यकारी जंग हिंदुस्तानी ने बताया कि डिजिटल स्कूल शिक्षा का एक आधुनिक मॉडल है, जिसमें इंटरनेट और तकनीक के माध्यम से पढ़ाई को आसान, प्रभावी और समयानुकूल बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में पारंपरिक पेन-कागज और ब्लैकबोर्ड की जगह इंटरैक्टिव व्हाइटबोर्ड, एलईडी टीवी, वीडियो और एनिमेशन के जरिए पढ़ाई कराई जाएगी। डिजिटल स्कूल में बच्चों को भारी किताबों के स्थान पर ई-बुक, पीडीएफ और ऑनलाइन वीडियो लेक्चर के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। गांव के युवाओं के लिए जियो फाइबर के माध्यम से मुफ्त वाई-फाई सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। छात्र और शिक्षक पढ़ाई के लिए स्मार्टफोन और डिजिटल उपकरणों का उपयोग करेंगे। संस्था ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग से कई बार विद्यालय की मांग के बावजूद क्षेत्र में अब तक कोई नियमित स्कूल उपलब्ध नहीं हो सका था। जन सहयोग से झोपड़ी में चल रहे विद्यालय में भी शिक्षकों की कमी थी। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट ने डिजिटल स्कूल की स्थापना का निर्णय लिया। डिजिटल स्कूल की खासियत यह है कि पढ़ाई केवल कक्षा तक सीमित नहीं रहेगी। छात्र घर बैठे लाइव क्लास या रिकॉर्डेड लेक्चर देख सकेंगे। होमवर्क, परीक्षा और परिणाम भी ऑनलाइन पोर्टल या ऐप के माध्यम से उपलब्ध होंगे। एनिमेशन और ग्राफिक्स से कठिन विषयों को भी आसानी से समझाया जाएगा, जिससे बच्चों की रुचि बढ़ेगी और समय की बचत होगी। डिजिटल स्कूल के उद्घाटन अवसर पर बच्चे लाल, सुरेंद्र सिंह, राम नरेश, अजय यादव, पवन यादव, दीपक, राम समुझ मौर्य, रिंका देवी सहित सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे। इस पहल को ग्रामीणों ने बच्चों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
भवानीपुर गांव में डिजिटल स्कूल शुरू: सेवार्थ ट्रस्ट ने जंगल क्षेत्र के बच्चों को दी आधुनिक शिक्षा – Mihinpurwa Motipur News