डुमरियागंज तहसील परिसर में शनिवार को पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार के साथ एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के अंतर्गत जारी नोटिसों के निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में कार्यरत विभिन्न अधिकारियों के कैंप कार्यालयों का भ्रमण किया और वहां उपस्थित जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। पूर्व विधायक ने सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी वाले दूरस्थ बूथों पर स्वयं शिविर आयोजित करें। उन्होंने नोटिसों का त्वरित और नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इससे आम जनता को बार-बार और दूर-दराज से डुमरियागंज तहसील आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही राहत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से काफी विस्तृत है। इसमें नगर पंचायत डुमरियागंज, बढ़नीचाफ़ा, भारतभारी और डुमरियागंज ब्लॉक पूर्ण रूप से शामिल हैं। साथ ही, भनवापुर, खुनियांव और मिठवल ब्लॉक आंशिक रूप से इस क्षेत्र का हिस्सा हैं। ऐसे में 40 से 45 किलोमीटर दूर से नागरिकों को तहसील बुलाना उचित नहीं है। पूर्व विधायक ने सुझाव दिया कि जिन बूथों पर नोटिसों की संख्या अधिक है, वहां स्थानीय स्तर पर शिविर लगाकर नोटिस का निस्तारण कराया जाना चाहिए। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया और कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, बिंद्रराज गिरी, गुड्डू तिवारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्व विधायक ने एसआईआर नोटिस निस्तारण कार्य का निरीक्षण किया:डुमरियागंज में दूरस्थ बूथों पर शिविर लगाने की बात कही