सिद्धार्थनगर खेल महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थनगर में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान 9 प्रमुख इवेंट्स में कुल 245 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। खेल महोत्सव के तहत आयोजित इन एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। ट्रैक और फील्ड दोनों ही इवेंट्स में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में संदेश ने प्रथम, सत्येंद्र यादव ने द्वितीय और करण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में मोनिका प्रथम, रोशनी द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में सचिन प्रथम, गुड्डू द्वितीय और करण तृतीय रहे, जबकि महिला वर्ग में ज्योति प्रथम, नंदिनी द्वितीय और मनीषा तृतीय स्थान पर रहीं। 800 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में अनूप प्रजापति ने प्रथम, शिवसागर चौरसिया ने द्वितीय और विष्णु शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में संध्या साहनी प्रथम, निशा द्वितीय और करिश्मा मोदनवाल तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राजन यादव प्रथम, अनूप प्रजापति द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। महिला वर्ग में संध्या साहनी ने प्रथम, वंदना मौर्य ने द्वितीय और करिश्मा मोदनवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में राजन यादव प्रथम, विष्णु शर्मा द्वितीय और मनीष तृतीय रहे। महिला वर्ग में ममता प्रथम, वंदना मौर्य द्वितीय और मनी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद के पुरुष वर्ग में आर्य राव प्रथम, संदेश द्वितीय और अजय निषाद तृतीय रहे। महिला वर्ग में उजाला गोस्वामी प्रथम, काजल तिवारी द्वितीय और अनुज्ञा चतुर्वेदी तृतीय स्थान पर रहीं।
सिद्धार्थनगर खेल महोत्सव में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन:तीसरे दिन 245 खिलाड़ियों ने 9 इवेंट में दिखाया दमखम