डुमरियागंज (बयारा)। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में चौकनिया से महुआरा को जोड़ने वाला लगभग तीन किलोमीटर लंबा मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब हालत के कारण पैदल और दोपहिया वाहनों का चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण इस मार्ग से जाने से बचते हैं और महुआरा तक पहुंचने के लिए लंबे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं। यह मार्ग चौकनिया को समड़ा सहित अन्य गांवों से जोड़ता है। चौकनिया गांव के निवासियों के अनुसार, लगभग दो साल पहले इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू हुआ था। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि सड़क ठीक हो जाएगी, लेकिन ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर फरार हो गया। पिछले लगभग एक साल से यह गिट्टी सड़क पर पड़ी हुई है, जिससे राहगीर अक्सर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की स्थिति आज भी जस की तस बनी हुई है। क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली और अनवर अली जैसे निवासियों का कहना है कि गिट्टी के कारण बाइक और साइकिल चलाना असंभव हो गया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस मार्ग की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
चौकनिया-महुआरा सड़क क्षतिग्रस्त, राहगीर परेशान:तीन किमी मार्ग पर गिट्टी से आवागमन मुश्किल