धानी रोड पर हादसा, युवक की मौत:खड़े ट्रक से टकराई बाइक, पुलिस ने कब्जे में लिया

5
Advertisement

धानी रोड पर शनिवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। मृतक की पहचान तिवारीपुर गांव निवासी अमित तिवारी पुत्र लालजी तिवारी के रूप में हुई है। अमित बांसी कस्बे में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था। धानी रोड पर कंपोजिट शराब की दुकान के पास पहुंचने पर उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अधिकांश हिस्सा ट्रक के अंदर तक घुस गया। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण परिजन अमित को निजी वाहन से संयुक्त अस्पताल बांसी ले गए। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आर.के. सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया हादसे का कारण सड़क किनारे खड़ा ट्रक और बाइक की तेज रफ्तार मानी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे भारी वाहनों की पार्किंग पर सख्ती और बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
यहां भी पढ़े:  सड़क हादसे में जान बचाने पर 25 हजार का इनाम:बलरामपुर में सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता अभियान
Advertisement