निचलौल के राजा रत्न सेन स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विधायक प्रेमसागर पटेल मुख्य अतिथि थे, जबकि नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया और हिंदू युवा वाहिनी के नेता नृपेन्द्र विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। दंगल समिति अध्यक्ष मानवेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामचीन पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। पहली कुश्ती नेपाल के धीरज पाल और टिकुलाहिया के सतीश के बीच हुई, जिसमें धीरज पाल तीन मिनट में विजयी रहे। दूसरी कुश्ती मेरठ के मोहसिन और कुशीनगर के मंजेश के बीच बराबरी पर समाप्त हुई। तीसरी कुश्ती में कानपुर के लकीब पठान को हरियाणा के गौरव ने पराजित किया, वहीं रिक्की पहलवान और परवेज के मुकाबले में परवेज ने जीत दर्ज की। दंगल की सबसे रोमांचक कुश्ती हरियाणा के शमशेर पहलवान और जम्मू-कश्मीर के भूरा पहलवान के बीच हुई। पांच मिनट तक चले इस मुकाबले में भूरा ने अपने से दुगुने वजन के शमशेर पहलवान को तीसरे मिनट में जोरदार पटखनी देकर पराजित कर दिया। भूरा की इस शानदार जीत पर दर्शक झूम उठे और उन्होंने पहलवान की झोली नोटों से भर दी। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील कुमार उर्फ मुन्ना मद्धेशिया, सभासद अजीत यादव उर्फ भोलू, दशरथ प्रसाद, संजय पांडेय, जयसिंह यादव, सूरज अग्रहरी, अनिल गौतम सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
निचलौल में विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन: जम्मू-कश्मीर के पहलवान ने शमशेर को पटखनी दी, दर्शक झूमे – Nichlaul News