नगर पंचायत बढ़नी चाफा स्थित राम दीन जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में समाजवादी पार्टी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत विधायक सैय्यदा खातून और मुख्य अतिथि कप्तानगंज के विधायक कविन्दर चौधरी ने संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की। मुख्य अतिथि कविन्दर चौधरी ने अपने संबोधन में भाजपा की नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज समाज में जातिवाद का बोलबाला है, जिससे देश की प्रगति बाधित हो रही है। चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी कुर्सी बचाने के लिए तरह-तरह के नियम लागू कर रही है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह सभी धर्मों का सम्मान करना जानती है। चौधरी ने भाजपा पर समाज में जहर घोलने का काम करने का आरोप लगाया और कहा कि आपसी भाईचारे के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने डुमरियागंज विधायक सैय्यदा खातून की उनके विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। विधायक सैय्यदा खातून ने उपस्थित क्षेत्रवासियों और बाजार वासियों का अभिनंदन किया। उन्होंने सभी लोगों से अपना एसआईआर फॉर्म पूरा करवाने की अपील की, ताकि मतदान के समय कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के फॉर्म में गड़बड़ी की शिकायत है, उनके लिए प्रशासन ने कैंप लगाकर त्रुटि सुधार की व्यवस्था की है। सैय्यदा खातून ने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने जनसभा में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि लाल जी यादव और विजय पासवान सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जहीर मलिक, पप्पू सिद्दीकी, सिंधू पासवान, घिसियावन यादव, पुत्तन, बेचई यादव, फुजैल अहमद, फैजान अहमद, डॉ. अली मजहर, मिथुन यादव, जितेंद्र पटेल, आजाद जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, शब्लू सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बढ़नी चाफा में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन:भाजपा की नीतियों पर जमकर बरसे विधायक