जनपद के मिठौरा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा नारायण स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री 108 श्री रुद्र महायज्ञ का समापन शनिवार को हुआ। यज्ञाचार्य पंडित दिनेश नाथ त्रिपाठी के सानिध्य में वैदिक परंपराओं के अनुसार पूर्णाहुति संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस अवसर पर मुख्य यजमान गजेंद्र पटेल ने अपनी पत्नी और अन्य यजमानों के साथ हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। गजेंद्र पटेल ने ग्राम, क्षेत्र और पूरे जनपद में अमन-चैन, सुख-शांति तथा समृद्धि की कामना की। हवन कुंड से उठती दिव्य लपटों और यज्ञ मंडप में गूंजती ऋचाओं ने उपस्थित जनसमूह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यज्ञ के समापन के बाद, दूर-दराज से आए साधु-संतों का विधि-विधान से पूजन किया गया। उन्हें महाप्रसाद ग्रहण कराने के उपरांत श्रद्धापूर्वक विदाई दी गई। इस वृहद धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इनमें मुख्य रूप से अध्यक्ष अमन पटेल, उपाध्यक्ष रितेश पटेल, कोषाध्यक्ष अम्बरीष पटेल, महामंत्री शिवम आर्य, गंगोत्री चौबे, रामकृपाल सहित समस्त ग्रामवासी और क्षेत्रवासी शामिल रहे।
पिपरा नारायण में 108 रुद्र महायज्ञ संपन्न: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्णाहुति में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ – Bhagatar(Nichlaul) News