सिद्धार्थनगर में पवन सिंह ने धमकी के बावजूद करेंगे परफॉर्म:कपिलवस्तु महोत्सव में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम

4
Advertisement

कपिलवस्तु महोत्सव का समापन रविवार को बीएससी ग्राउंड में हुआ। भोजपुरी गायक पवन सिंह के प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। शाम ढलने के साथ ही मैदान दर्शकों से भर गया। सुरक्षा कारणों से मैदान के पिछले हिस्से में कुर्सियां नहीं लगाई गई थीं। महोत्सव के समापन कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद था। बीएससी ग्राउंड और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही थी, और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए थे। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बीएससी ग्राउंड में बैरिकेडिंग की गई थी, और प्रवेश तथा निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई थी, ताकि जाम की स्थिति न बने। पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित कर स्वयंसेवकों को लगाया गया था, जो दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेज रहे थे। भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली थी। इस खतरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन विशेष रूप से सतर्क था। कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी भीड़ पर नजर रख रहे थे। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए महोत्सव पंडाल के पीछे कुर्सियां नहीं लगाई गई थीं। प्रशासन ने यह निर्णय पिछले अनुभवों के आधार पर लिया। पूर्व में कपिलवस्तु महोत्सव में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ के कारण हजारों कुर्सियां टूट गई थीं और अव्यवस्था फैल गई थी। इस बार एहतियातन यह कदम उठाया गया। बीएससी ग्राउंड में बैरिकेडिंग की गई थी, और प्रवेश तथा निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए थे। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई थी, ताकि जाम की स्थिति न बने। पार्किंग स्थलों को भी चिन्हित कर स्वयंसेवकों को लगाया गया था, जो दर्शकों को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेज रहे थे। कपिलवस्तु महोत्सव के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को समापन समारोह को लेकर बीएससी ग्राउंड में उत्साह चरम पर है। जैसे-जैसे शाम ढल रही है, वैसे-वैसे भोजपुरी स्टार पवन सिंह को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ बीएससी ग्राउंड की ओर पहुंच रही है। मैदान का अगला हिस्सा दर्शकों से भरता जा रहा है, जबकि पीछे की तरफ सुरक्षा कारणों से कुर्सियां नहीं लगाई गई हैं। पूरा परिसर धीरे-धीरे फूल होता दिखाई दे रहा है। महोत्सव के समापन कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। बीएससी ग्राउंड और उसके आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग चल रही है और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन विशेष रूप से अलर्ट मोड में है। इसी को ध्यान में रखते हुए कपिलवस्तु महोत्सव के समापन समारोह में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं, जो भीड़ पर लगातार नजर रखे हुए हैं। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को देखते हुए महोत्सव पंडाल के पीछे की तरफ कुर्सियां नहीं लगाई गई हैं। प्रशासन ने यह निर्णय पूर्व अनुभवों को ध्यान में रखते हुए लिया है। इससे पहले भी कपिलवस्तु महोत्सव में पवन सिंह के कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ उमड़ी थी, जिसमें दर्शकों के उत्साह के चलते हजारों कुर्सियां टूट गई थीं। भीड़ के दबाव के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी, जिसे देखते हुए इस बार एहतियातन यह कदम उठाया गया है। बीएससी ग्राउंड में बैरिकेडिंग की गई है और प्रवेश व निकास के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पार्किंग स्थलों को चिन्हित कर वहां स्वयंसेवकों को लगाया गया है, जो लोगों को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेज रहे हैं। पवन सिंह के कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम शुरू होने से काफी पहले ही लोग ग्राउंड में पहुंचने लगे हैं। युवाओं के साथ-साथ परिवार और बुजुर्ग भी अपने पसंदीदा कलाकार को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम, एंबुलेंस और दमकल विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। कुल मिलाकर कपिलवस्तु महोत्सव का समापन समारोह शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
Advertisement