जीएन हेरिटेज स्कूल के छात्रों ने बुधवार को डुमरियागंज क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल और गर्म कपड़े वितरित किए। यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा, टंडवा और डुमरियागंज के ईंट भट्ठों पर काम करने वाले परिवारों तक पहुंची। स्कूल की स्वस्तिका श्रीवास्तव, कनक अग्रहरि, शीतल यादव, शगुन, राकेश, मधु, कंचन यादव, जोया, इज्ना फातिमा, मोहम्मद कैफ, उदय और सूफियान चौधरी ने अपनी जेब खर्च बचाकर इस कंबल वितरण की योजना बनाई थी। उनका उद्देश्य जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाना था। छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्राहम डेनिस, विकास पांडेय और हुमेरा चौधरी से दिशा-निर्देश प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने बुधवार को सीएचसी बेंवा में मरीजों और टंडवा व डुमरियागंज के ईंट भट्ठे पर काम करने वाले परिवारों को कंबल वितरित किए। स्कूल के डायरेक्टर अरुण त्रिपाठी ने छात्रों के इस कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों में सेवा भाव और सामाजिक जिम्मेदारी को प्रदर्शित करती है।
सिद्धार्थनगर के छात्रों ने बांटे गर्म कपड़े:जेब खर्च बचाकर जरूरतमंदों को ठंड से दी राहत, लोगों ने की सराहना