निचलौल में 32वीं विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता संपन्न: अयोध्या के बाबा रवि शंकर ने घनघोर घटा को हराया – Bahuar(Nichlaul) News

5
Advertisement

निचलौल राजरत्न सेन स्मारक इंटरकॉलेज के मैदान में 32वीं विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंतर्राष्ट्रीय पहलवान महेंद्र यादव की पुण्य स्मृति में किया जाता है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक मानवेन्द्र यादव, अजित उर्फ भोलू यादव, अनिल पहलवान और उनकी टीम थी। कार्यक्रम में सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ मद्धेशिया विशिष्ट अतिथि थे, जबकि नृपेंद्र बिक्रम सिंह, सुनील मद्धेशिया, जयसिंह यादव, दशरथ प्रसाद, संजय पांडेय सहित सभी सभासद अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दंगल में हरियाणा, पंजाब, सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या, राजस्थान, महाराजगंज और नेपाल सहित विभिन्न स्थानों से नामी-गिरामी पहलवानों ने भाग लिया। क्षेत्रीय पहलवानों का भी प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। लगभग दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पंजाब के भूरा पहलवान ने हरियाणा के शमशेर पहलवान को हराया। सहारनपुर के साहिल पहलवान ने महाराजगंज के चंद्रबली को चित किया। अयोध्या के बाबा रवि शंकर पहलवान ने राजस्थान के घनघोर घटा पहलवान को पराजित किया। मेरठ के मोमिन ने पटियाला के विक्की को मात दी, वहीं महाराजगंज के गुड्डू पहलवान ने भी पटियाला के विक्की पहलवान को चित किया। कुछ मुकाबले बराबरी पर छूटे, जिनमें महाराजगंज के जितेंद्र पहलवान और पंजाब के नरेश पहलवान का मुकाबला शामिल था। सहारनपुर के साहिल पहलवान और दिल्ली के पाथर पहलवान के बीच की कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण लकी थापा और पंजाब के शेरू पहलवान के बीच का मुकाबला रहा। इस रोमांचक कुश्ती में लकी थापा ने शेरू पहलवान को चित कर जीत हासिल की। इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। मैच में रेफरी की भूमिका रामकरण पटेल ने निभाई।
यहां भी पढ़े:  प्रधान जी के दावे-वादे: तेजवापुर ब्लॉक की राम गाँव पंचायत के प्रधान से खास बातचीत - Tejwapur(Bahraich) News
Advertisement