धनुष टूटते ही गूंजा 'जय श्रीराम' का जयघोष:झंगटी में तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन, दर्शकों ने की पुष्पवर्षा

3
Advertisement

बर्डपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत झंगटी में आयोजित तीन दिवसीय धनुष महायज्ञ का समापन रविवार को हुआ। इस दौरान भगवान राम की भूमिका निभा रहे कलाकार ने जैसे ही धनुष तोड़ा, पूरा पंडाल ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठा। धनुष टूटने के बाद दर्शकों ने पुष्पवर्षा की। इसके उपरांत सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। यह महायज्ञ तीन दिनों तक चला, जिसका तीसरा और अंतिम दिन रविवार को धनुष तोड़ने की लीला के साथ संपन्न हुआ। ग्राम पंचायत झंगटी के कलाकारों ने राम, लक्ष्मण और परशुराम के मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किए। कलाकारों ने संध्या वंदना के साथ-साथ जनक विलाप की लीला का भी मंचन किया। भव्य मेले में उपस्थित सभी दर्शकों ने राम और सीता की झांकी की आरती भी की। मेले की सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। इस आयोजन में शैलेश मणि त्रिपाठी, हर्षित त्रिपाठी, प्रवीन मणि त्रिपाठी, तारकेश्वर तिवारी, विपिन तिवारी, अनूप मणि त्रिपाठी, शुभम् मणि त्रिपाठी, लवकुश तिवारी, अच्छेलाल गुप्ता और सुरेन्द्र गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  सिद्धार्थनगर में शीतलहर, कोहरे के कारण स्कूल बंद:कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालय 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक बंद
Advertisement