एक माह चली राम कथा की पूर्णाहुति:सिद्धार्थनगर के नादेपार दुर्गा मंदिर में हुआ विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

3
Advertisement

सिद्धार्थनगर के जोगिया क्षेत्र स्थित नादेपार चौराहे पर दुर्गा मंदिर में एक माह से चल रही राम कथा का आज हवन-पूजन के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मंदिर के महंत पंडित गंगाराम त्रिपाठी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी पूरे माघ मास में मंदिर परिसर में राम कथा का आयोजन किया गया। पूर्णिमा तिथि पर हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इस अवसर पर उपेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, विश्व हिंदू परिषद के ब्लॉक उपाध्यक्ष अर्जुन मिश्रा, अखिलेश मौर्या, अर्जुन मौर्या गौतम, राजेश यादव और मनोरथ सहित कई भक्तगण उपस्थित रहे।
यहां भी पढ़े:  भवानीगंज के बनगवा नानकार के गद्दीडीह में घटना:शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान राख
Advertisement